फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Roadways: बरेली परिक्षेत्र में 200 चालकों की भर्ती करेगा रोडवेज, 29 जून को लगेगा रोजगार मेला

Sat, 27 Jun 2026 04:54 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

रोडवेज बरेली परिक्षेत्र के डिपो में 200 संविदा चालकों की भर्ती करेगा। इसके लिए 29 जून को रीजनल वर्कशॉप में रोजगार मेला लगेगा। रोजगार मेले के लिए क्षेत्रीय प्रबंधक मोहम्मद अजीम ने समिति बनाई है।
विज्ञापन
रोडवेज की बसें (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली परिक्षेत्र के बरेली, रुहेलखंड, पीलीभीत और बदायूं डिपो में संविदा पर 200 चालकों की भर्ती की जाएगी। इसके लिए रोडवेज 29 जून को रीजनल वर्कशॉप में रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। क्षेत्रीय प्रबंधक मोहम्मद अजीम ने कमेटी का गठन कर दिया है।

विज्ञापन


परिक्षेत्र के चारों डिपो में चालकों की कमी है। इस कारण कई बार बसों का संचालन पूरी क्षमता से नहीं हो पाता। कई रूटों पर चालकों की कमी के कारण बसें नहीं भेजी जा रहीं। इधर, जिन रूटों की बसों में दो चालक होने चाहिए वहां भी एक ही चालक को भेजा जा रहा है। इससे हादसे भी होते रहते हैं। शेष चालकों पर काम का दबाव ज्यादा रहता है। ऐसे में चालकों की कमी को दूर करने के लिए 200 चालकों को भर्ती किया जाएगा। क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि कमेटी में चारों डिपो के एआरएम, एआरएम वित्त को रखा गया है।

नियुक्ति के लिए पात्रता 
न्यूनतम शैक्षिक योग्यता आठवीं पास, भर्ती के समय आयु 23 वर्ष छह माह से कम नहीं होनी चाहिए, न्यूनतम लंबाई पांच फुट तीन इंच, अभ्यर्थी का नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, जो ड्राइविंग लाइसेंस पर अंकित हो, वही शैक्षिक प्रमाण पत्र व आधार कार्ड पर अंकित होनी चाहिए। ड्राइविंग लाइसेंस भर्ती की तिथि से कम से कम दो वर्ष पुराना हैवी सर्विस होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें