फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रोडवेज के टाइम कीपर मांगते हैं सुविधा शुल्क, ऑडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सिस्टम से जूझ रहे एक रोडवेज कर्मी का ऑडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ऑडियो में कर्मचारी टाइम कीपर सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगा रहा है। आरएम दीपक चौधरी ने वायरल ऑडियो के संबंध में जानकारी होने से इन्कार किया है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ऑडियो में कर्मचारी कहता हुआ सुनाई दे रहा है कि रोडवेज की नौकरी इतनी खराब कर दी है कि किसको क्या कहे किसको नही। परिचालक बारिश के दौरान सवारियों को आवाज लगाते रहते है। डग्गामार वाहन चालक उनके लिए सिरदर्द बन चुके हैं।
डिपो में उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। टाइम कीपर की ओर से सुविधा शुल्क मांगा जाता है। सुविधा शुल्क न मिलने पर मुश्किल रुटों पर भेज दिया जाता है। जहां उनकी दैनिक आमदनी से ज्यादा खर्चा हो जाता है। आरएम दीपक चौधरी ने बताया कि संबंधित ऑडियो की जानकारी नहीं है। संज्ञान में आने पर मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें