फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सात क्विंटल लगेज, पांच बेटिकट सवारियों के साथ दौड़ रही रोडवेज बस पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मेरठ की प्रवर्तन टीम ने बृहस्पतिवार को बदायूं-फर्रुखाबाद रोड पर उसावां के पास एक रोडवेज बस की जांच की। बस में पांच सवारियां बेटिकट मिलीं। साथ ही, बुकिंग के बिना ही सात क्विंटल लगेज भी लदा हुआ था। कार्रवाई करते हुए संविदा परिचालक को हटा दिया गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बदायूं डिपो के संविदा परिचालक मनोज मिश्रा और चालक ओमेंद्र यादव बस लेकर बदायूं से फर्रुखाबाद के लिए निकले थे। सहायक यातायात निरीक्षक (एटीआई) मुकेश कुमार भी बसों की चेकिंग कर रहे थे। इसके बावजूद इस बस में परिचालक पांच लोगों को बेटिकट यात्रा करा रहा था। उसने यात्रियों से किराया तो वसूल लिया था, लेकिन उनको टिकट नहीं दिया। लगेज का भी किराया वसूल लिया, लेकिन उसे बुक नहीं किया। उसावां के पास मेरठ के प्रवर्तन दल ने उसे पकड़ लिया। आरएम दीपक चौधरी ने बताया कि संविदा परिचालक को हटा दिया गया है। एटीआई मुकेश कुमार से जवाब तलब किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें