फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रोडवेज बसों के फर्स्ट एड बॉक्स खाली, अमर उजाला पड़ताल में सामने आई हकीकत

Sat, 16 May 2026 05:46 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

अमर उजाला की पड़ताल में रोडवेज बसों में लगे फर्स्ट एड बॉक्स की हकीकत सामने आई है। कई बसों में फर्स्ट एड बॉक्स खाली, टूटे या गायब मिले। परिचालकों ने बताया कि उन्हें दवाएं उपलब्ध नहीं कराई जातीं। एक परिचालक ने यात्री को बाहर से दवा लेने को कहा। 
विज्ञापन
रोडवेज बस में टूटा मिला फर्स्ट एड बॉक्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकार की तरफ से लाख कोशिशों के बावजूद परिवहन सेवाएं बदहाल हैं। रोडवेज बसों में लगे फर्स्ट एड बॉक्स खाली हैं। बरेली में अमर उजाला की पड़ताल में यह हकीकत सामने आई। सिर दर्द की दवा मांगने पर परिचालक ने कहा कि नावल्टी चौराहे से ले लीजिए।

विज्ञापन




हल्द्वानी जाने वाली रोडवेज बस संख्या यूपी 25 डीटी 6553 में फर्स्ट एंड बाक्स टूटा हुआ मिला। परिचालक से सिर दर्द की दवा मांगी तो उसने कहा कि बॉक्स में दवाएं नहीं है। अगर आपको आवश्यकता है तो नावल्टी चौराहे से ले लीजिए। जयपुर जाने वाली बस यूपी 78 ओएन 1132 में भी ओआरएस घोल नहीं मिला। परिचालक विजेंद्र कुमार ने बताया कि अक्सर उनकी बस बदलती रहती है। उनको रोडवेज प्रशासन की तरफ से दवाएं नहीं उपलब्ध कराई जाती हैं।
विज्ञापन


एक बस में नहीं मिला बॉक्स 
बिल्सी, इस्लामनगर, संभल होते हुए दिल्ली जाने वाली बस संख्या यूपी 78 आईटी 0190 बस से फर्स्ट एड बॉक्स गायब मिला। चालक नेत्रपाल शर्मा ने बताया कि यह सबसे जरूरी है लेकिन उनको मिलता ही नहीं। वह अपने जेब से दर्द की एक-दो दवाएं निकालकर दिखाने लगे। एक महिला बच्चे को पिलाने के लिए ओआरएस घोल मांगती रही, पर उसे मिला नहीं। 

बरेली, आंवला, सिरोली, जाने वाली बस संख्या यूपी 25 डीटी 1557 के फर्स्ट एड बाक्स से भी दवाएं गायब मिलीं। यूपी 78 एल एन 9833 ईदगाह डिपो की बस में भी दवाएं नहीं मिलीं। कुछ बसों से अग्निशमन यंत्र भी गायब मिले। परिवहन निगम के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

विज्ञापन

फर्स्ट एड बॉक्स में होनी चाहिए ये दवाइयां
एंटीसेप्टिक क्रीम, दर्द निवारक गोलियां, बैंडेज, रूई, कैंची, दर्द, बुखार, पेट दर्द, गैस, उल्टी, दस्त रोकने के लिए दवाएं होनी चाहिए।

क्षेत्रीय प्रबंधक दीपक चौधरी ने बताया कि फर्स्ट एड बॉक्स न होने व दवाएं उपलब्ध न होने की जानकारी मुझे नहीं है। मीटिंग बुलाकर व्यवस्था को सुधारा जाएगा। यात्रियों की सुविधा प्राथमिकता में है। 



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें