फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रीशेड से टकराई रोडवेज बस, बाल-बाल बचे यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
मूसाझाग (बदायूं)। दातागंज-बदायूं मार्ग पर मंगलवार सुबह एक रोडवेज बस यात्रीशेड से टकरा गई। जिससे यात्रीशेड टूट गया और बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बस में सवार यात्री बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

हादसा सुबह आठ बजे हुआ। उस समय एक रोडवेज बस बदायूं से दातागंज जा रही थी। उसमें करीब 15-20 यात्री सवार थे। बताते हैं कि ये बस मूसाझाग थाने से आधा किलोमीटर आगे नई सड़क पर पहुंची थी कि एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में रोडवेज बस अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे स्थित यात्रीशेड में जा घुसी। इससे यात्रीशेड का लिंटर टूटकर बस के ऊपर ही गिर गया। इससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। जिन यात्रियों के शरीर के अंग बाहर निकले थे। उनके हल्की-फुल्की चोटें आईं हैं। अन्य किसी व्यक्ति को चोट नहीं आई है। हादसे के दौरान गनीमत ये रही कि कोई व्यक्ति यात्रीशेड में नहीं बैठा था। नहीं तो बड़ा हादसा हो जाता। यात्रीशेड की दीवारें तक शेष नहीं बची हैं। ये बस ड्राइवर राजेंद्र सिंह चला रहा था। उसकी सूचना पर पुलिस ने सभी यात्रियों को गंतव्य को रवाना किया। एसओ इंद्रेश कुमार ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। बस को रोडवेज स्टैंड भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें