बरेली। 15 मलिन बस्तियों में सड़कों के निर्माण के साथ ही सीवर और पानी की पाइप लाइन डाली जाएंगी। पहले से चल रही परियोजनाओं के लिए भी धनराशि जारी की गई है। उनको जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं।
महापौर की अध्यक्षता में उनके सिटी कार्यालय में बुधवार को जिला प्रशासन, बीडीए, जल निगम व नगर निगम के समस्त विभागों के अधिकारियों के साथ 15वें वित्त आयोग के अनुदान को लेकर बैठक हुई। इसमें 60 करोड़ से अधिक के कार्यों पर मुहर लगी है। शहर की 15 मलिन बस्तियों में 10 करोड़ की लागत से पानी, सीवर की लाइन डाली जाएंगी।
सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन, लीगेसी वेस्ट, ओपन जिम, नाला निर्माण के लिए भी रकम आवंटित की गई है।
बैठक में नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य समेत बीडीए के एक्सईएन एपीएन सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट राजीव कुमार शुक्ला व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद