फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 1725 करोड़ से भरेंगे सड़कों के जख्म, दूर होगा जनता का दर्द

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। 1725 करोड़ रुपये से जिले की सड़कों के जख्म भरेंगे। नए पुल-पुलियों का निर्माण होगा। जनप्रतिनिधियों ने बदहाल सड़कों, संकरे मार्गों, टूटी पुलिया और जर्जर पुलों की हालत का उल्लेख करते हुए 1096 प्रस्ताव दिए हैं। पीडब्ल्यूडी के अभियंताओं ने संबंधित मार्गों और पुलों का सर्वे कर कार्ययोजना तैयार की है।
विज्ञापन

सिटी स्टेशन के सामने बार बार हो रहे जलभराव को रोकने के लिए नाली के साथ सीसी रोड और बैरियर टू से बड़ा बाइपास तक पीलीभीत रोड को टू से फोरलेन किए जाने के प्रस्ताव भी इसमें शामिल हैं। इसे मंजूरी के लिए शासन को भेज दिया गया है। जैसे-जैसे प्रस्तावों को मंजूरी मिलेगी, सड़कों का नेटवर्क दुरुस्त कराया जाएगा। लोगों को गड्ढों से मुक्ति मिलेगी, आवागमन आसान होगा।
विधायकों, विधान परिषद सदस्यों और सांसदों की ओर से दिए गए प्रस्तावों के मुताबिक 19 सड़कों के चौड़ीकरण पर सर्वाधिक 472 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इससे 191.60 किलोमीटर सड़कों का चौड़ीकरण होगा। जिले की 358 सड़कों के नवनिर्माण पर 433.60 करोड़, 43 लघु सेतु और उनके अप्रोच मार्गों के निर्माण पर 110.29 करोड़ रुपये व्यय प्रस्तावित है। राज्य सड़क निधि से पुनर्निर्माण के लिए 11 सड़कों को चुना गया। इनके 16.34 किलोमीटर हिस्से के पुनर्निर्माण पर 13.32 करोड़ रुपये व्यय होंगे। जिले में नौ बड़े पुल प्रस्तावित हैं। इस पर 231.43 करोड़ रुपये खर्च का अनुमान है।
विज्ञापन

कोट
सड़कों को दुरुस्त रखना हमारी प्राथमिकता है। शासन के निर्देश पर जनप्रतिनिधियों से प्रस्ताव लेकर कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। जैसे-जैसे मंजूरी आएगी, वैसे-वैसे काम शुरू होंगे। - राजेश कुमार, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन




ये हैं प्रमुख प्रस्ताव
- बहेड़ी बाहपुर नदेली भुड़िया मार्ग के 16.80 किलोमीटर हिस्से का चौड़ीकरण (लागत 42 करोड़)।
- भमोरा-शाहाबाद-बिलारी मार्ग से रामनगर किले तक 2.10 किलोमीटर मार्ग का चौड़ीकरण (लागत 2.20 करोड़)।
- नवाबगंज क्षेत्र के ईध जागीर स्थित शिव मंदिर के लिए 1.20 किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण (लागत 64 लाख)।
- बरेली-बागेश्वर मार्ग पर उत्तराखंड की सीमा पर मैत्री द्वार का निर्माण (लागत 1.31 करोड़)।
- हरुनगला मोड़ के नाग मंदिर के पास 0.95 किलोमीटर मार्ग का निर्माण (लागत 1.25 करोड़)।
- गन्ना किसानों से जुड़ीं 119 सड़कों के 162.75 किलोमीटर हिस्से का पुनर्निर्माण (लागत 133.96 करोड़)।
- बाढ़ से क्षतिग्रस्त 221 सड़कों के 229 किलोमीटर हिस्से का सुदृढ़ीकरण (लागत 96.21 करोड़)।
- 149 सड़कों के 246 किलोमीटर हिस्से की सामान्य मरम्मत और नवीनीकरण (लागत 37.73 करोड़)।
- राज्य सड़क निधि के तहत 358 सड़कों के 538 किलोमीटर हिस्से का नवनिर्माण (लागत 433.60 करोड़)।
-
इन सड़कों का निर्माण भी प्रस्तावित
- आंवला अलीगंज गैनी मार्ग के 14 किलोमीटर हिस्से का चौड़ीकरण (लागत 29 करोड़)।
- राष्ट्रीय राजमार्ग 24 से फरीदपुर बुखारा मार्ग के 2.70 किलोमीटर हिस्से का चौड़ीकरण (लागत 22 करोड़)।
- पैगानगरी से गोरा लोकनाथपुर बसंतपुर होते हुए गुलड़िया मार्ग के 16.77 किलोमीटर हिस्से का चौड़ीकरण (लागत 83 करोड़)।
- बरेली-बीसलपुर मार्ग के 1.5 किलोमीटर हिस्से का चौड़ीकरण (लागत 15 करोड़)।
- राजघाट सनेकपुर तिकुनिया मार्ग के 1.5 किलोमीटर हिस्से का चौड़ीकरण (लागत 3.88 करोड़)।
- नवाबगंज बीजामऊ सुंदरी मटकापुर मार्ग के 16 किलोमीटर हिस्से का चौड़ीकरण (लागत 29 करोड़)।
- मीरगंज से जुबैदा-जुबैदी से बिलासनगर-भुता मार्ग के 17 किलोमीटर हिस्से का चौड़ीकरण (लागत 56 करोड़)।
- मीरगंज-सिरौली मार्ग के आठ किलोमीटर हिस्से का चौड़ीकरण (लागत 16 करोड़)।
- नवाबगंज बिजोलिया कल्याणपुर कुंडरा मार्ग होते हुए सैदपुर बहादुरगंज मार्ग के 22 किलोमीटर हिस्से का चौड़ीकरण (लागत 76 करोड़)।
अमर उजाला ब्यूरो
- नैनीताल राजमार्ग को एनएच 24 से जोड़ने वाले नवाबगंज बिजौरिया स्टेशन कुंडरा कोठी मार्ग के 12 किलोमीटर हिस्से का चौड़ीकरण (लागत 21 करोड़)।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें