फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रेलवे स्टेशन से भिंडौरा अड्डे तक सड़क की होगी मरम्मत

Sat, 10 Jun 2023 01:54 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बिशारतगंज। रेलवे स्टेशन से भिंडौरा अड्डे तक की सड़क पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है। लंबे समय से लोग इसके पुनर्निर्माण की मांग कर रहे हैं। लोक निर्माण विभाग ने सड़क को फिर से बनाने की जगह विशेष मरम्मत का प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन

560 मीटर लंबी इस सड़क का निर्माण वर्ष 2011-12 में तत्कालीन विधायक वीरेंद्र सिंह की पैरवी पर जिला पंचायत ने कराया गया था। निर्माण के बाद इसकी मरम्मत पर ध्यान नहीं दिया गया। मरम्मत के अभाव में सड़क जर्जर हो गई। जगह-जगह गड्ढे हो जाने से राहगीरों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई जगह नाली ऊंची और सड़क नीचे हो जाने से नालियों का पानी रास्ते में भर जाता है। बरसात के दिनों में यह सड़क तालाब में तब्दील हो जाती है।
कई गांवों के लोगों का आवागमन इस सड़क से होता है। गहरे गड्ढे होने के चलते कई बार ई-रिक्शा पलटने से हादसे हो चुके हैं। लोग लंबे समय से सड़क बनाने की मांग करते आ रहे हैं। पिछले वर्ष 19 सितंबर को पीडब्ल्यूडी की ओर से 500 मीटर सीसी रोड बनाने के लिए 72 लाख का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। विधायक की पैरवी के बाद भी इस सड़क के लिए बजट जारी नहीं मिल सका। पीडब्ल्यूडी ने इस सड़क की विशेष मरम्मत का प्रस्ताव शासन को भेजा है। सड़क सीसी बनाई जाएगी। जिस पर करीब 30 लाख का खर्चा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें