फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

Sat, 10 Jun 2023 01:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी (बरेली)। भदपुरा गांव में बृहस्पतिवार देर रात विवाहिता दुर्गा (25) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। तहरीर पर पति सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर के थाना मदनापुर के गांव जौंरा भूड़ के रहने वाले नरवीर ने बताया कि उन्होंने बहन दुर्गा का विवाह छह महीने पहले भदपुरा के रहने वाले कुंअरपाल के साथ किया था। शादी के बाद से ही ससुराली बहन पर मायके से मोटरसाइकिल और नकदी लाने का दबाव बनाते थे। असमर्थता जताने पर उसे प्रताड़ित किया जाता। इसकी शिकायत भी उसने कई बार की थी।
बृहस्पतिवार देर रात बहनोई कुंअरपाल ने फोन कर दुर्गा की मौत की सूचना दी। उन्होंने बताया कि देर रात दुर्गा के पेट में तेज दर्द उठा था। अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर वह लोग भदपुरा पहुंचे। बहन के शरीर पर चोट के निशान मिलने जब पूछताछ की गई तो ससुराल पक्ष के लोग फरार हो गए। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सीओ फरीदपुर गौरव सिंह के साथ एसडीएम पारूल तरार भी गांव पहुंच गईं।
विज्ञापन

नरवीर ने बताया कि दुर्गा गर्भवती थी। दो दिन पहले भी उसका पति से झगड़ा हुआ था। मारपीट के दौरान पेट में चोट लगने से उसे पिछले दो दिनों से दर्द बना हुआ था। बृहस्पतिवार को भी ससुरालियों ने उसकी हत्या कर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति कुंअरपाल, ससुर छत्रपाल, सास और देवर प्रमोद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें