फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क के गड्ढों ने अब ली सिपाही की जान

विज्ञापन
मृतक सिपाही नागेद्र कुमार। - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
बरेली। चौपुला चौराहे से चारों तरफ जाने वाले रास्तों की हालत ओवरब्रिज निर्माण कार्य के चलते खस्ता हाल है। हाल इतना बुरा है कि कोई वाहन अगर तेजी से इन रास्तों पर चले तो खुद ही पलट जाए। अब इस जर्जर सड़क के गड्ढों ने एक सिपाही की जान ले ली। सड़क पाने करने को ट्रैफिक हटने का इंतजार कर रहे सिपाही को तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप ने कुचल दिया। पुलिस कर्मियों ने चालक को भी पकड़ लिया है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में तैनात 2016 बैच के नागेंद्र कुमार (29) शनिवार रात लाइन से खाना खाने के लिए निकले हुए थे। लौटते वक्त चौपुला चौराहे से करीब दस कदम पोस्टमार्टम हाउस की तरफ सड़क किनारे रास्ता पार करने को ट्रैफिक रुकने का इंतजार करने लगे। इसी बीच अचानक किला की तरफ से आई एक मटर के कट्टों से लदी पिकअप ने चौराहा पार कर उन्हें टक्कर मार दी और कुचलती हुई निकल गई। वहीं मौके पर मौजूद अन्य पुलिस कर्मियों ने तुरंत कंट्रोल रूम को सूचना दी और पिकअक के पीछे लग गए। कुछ ही दूर पहुंचकर पुलिस कर्मियों ने पिकअप को रोककर चालक को पकड़ लिया। तुरंत एंबुलेंस से सिपाही नागेंद्र को जिला अस्पताल भेजा गया और चालक को पकड़कर कोतवाली लाया गया। यहां नागेंद्र को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पिकअप का पहिया नागेंद्र के सिर और छाती के ऊपर से गुजर गया था। सूचना पर एसपी सिटी रविंद्र कुमार, सीओ सिटी, कोतवाल व अन्य लोग भी पहुंच गए। अधिकारियों ने नागेंद्र के परिवार को उसके साथ हादसा होने की सूचना दी। यहां बता दें कि नागेंद्र का परिवार जिला बुलंदशहर में थाना सथाला के गांव दरौली में रहता है।

लोगों ने बताई सिपाही के पहले गिरने की बात
चौपुला चौराहे से करीब दस कदमों की ही दूरी पर हुई दुर्घटना करीब सवा आठ से साढ़े बजे की बीच की होगी। वहां मौजूद तमाम लोगों ने घटना को देखा। घटना स्थल पर सिपाही के पैर लड़खड़ाने के कारण पिकअप के आगे गिरने की चर्चा थी। बताया कि गड्ढे में पैर पड़ने के कारण मृतक अनियंत्रित होकर गिर पड़ा था। इसी बीच किला की तरफ से आ रही पिकअप ने उसे रौंद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें