फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: प्रस्ताव के मुताबिक नहीं बनाई सड़क, निर्माण सामग्री में भी खेल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। तय प्रस्ताव के मुताबिक सड़क न बनाने के मामले में नगर आयुक्त ने मुख्य अभियंता से तीन दिन में जांच रिपोर्ट देने के लिए कहा है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि फूलों वाले चौराहे से बड़ा बाजार होते हुए किला क्रॉसिंग तक करीब डेढ़ करोड़ से बनाई गई सड़क में जमकर अनियमितताएं हुई हैं।
विज्ञापन

सड़क के कुछ हिस्से को डामर और शेष को आरसीसी बनाया गया है। रुहेलखंड उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार मेहरोत्रा, पूर्व पार्षद राजेश तिवारी व अधिवक्ता चंद्रप्रकाश गुप्ता ने नगर निगम से लेकर शासन तक के अधिकारियों तक शिकायत की। उनका आरोप है कि तय प्रस्ताव के मुताबिक सड़क का निर्माण नहीं हुआ है।
एस्टीमेट में प्रावधान होने के बाद भी यहां नाली नहीं बनाई गई। यही नहीं आरसीसी रोड के लिए सरिया पड़ना चाहिए था, लेकिन डाला नहीं गया। कैट आई सुरक्षा संकेतों का उपयोग भी नहीं किया गया। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


मामले में पहले ही जांच के आदेश दिए जा चुके हैं। अब मुख्य अभियंता को तीन दिन में जांच पूरी करके आख्या देने के लिए निर्देशित किया गया है। - संजीव कुमार मौर्य, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें