आंकड़े
- 30.42 करोड़ रुपये खर्च होंगे पहले पैकेज में
- 32.41 करोड़ रुपये खर्च होंगे दूसरे पैकेज में
- 18 माह में काम पूरा करने का लक्ष्य
- 16 नवंबर को खोली जाएंगे निविदाएं
पहले पीडब्ल्यूडी ने तैयार की थी डीपीआर
इस मार्ग के लिए पहले लोक निर्माण विभाग ने 180 करोड़ रुपये की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की थी। इसमें पेड़ों की कटाई और ड्रेनेज सिस्टम भी प्रस्तावित था। बीडीए ने पीडब्ल्यूडी से एनओसी मांगी थी, क्योंकि वह बैरियर टू से बड़ा बाइपास तक सड़क का निर्माण करा रहा है।
तत्कालीन उपाध्यक्ष ने इसे आठ लेन करने का प्रस्ताव दिया था, जिसे नए उपाध्यक्ष ने संशोधित किया। एनओसी को लेकर कुछ समय तक गतिरोध बना रहा। लोक निर्माण विभाग ने शासन स्तर पर पत्राचार किया। शासन से अनुमति मिलने के बाद ही बीडीए को एनओसी दी गई। इस प्रक्रिया में डेढ़ साल की देरी हुई।
पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता भगत सिंह ने बताया कि सेटेलाइट से बैरियर टू तक पीडब्लूडी की सड़क को बीडीए को हस्तांतरित करने के लिए शासन से पत्राचार करके एनओसी जारी कर दी गई है। अब सड़क के सिक्सलेन चौड़ीकरण का काम बीडीए कराएगा।
बीडीए के अधिशासी अभियंता निर्माण लवकेश कुमार सिंह ने बताया कि 7.4 किमी सिक्सलेन का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए टेंडर कराया जा रहा है। जल्द ही निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।