फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 करोड़ न मिलने से बहेड़ी-भिठौरा रोड तीन साल से अधूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बहेड़ी से भिठौरा वाया शीशगढ़ रोड को हॉटमिक्स बनाने का प्रोजेक्ट करीब तीन साल से लटका है। पूरा बजट न मिलने से इस रूट की कई पुलियों पर सड़क नहीं बनाई जा सकी है। पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के एक्सईएन हरबंश सिंह ने लखनऊ पहुंचकर विभागीय मंत्री केशव प्रसाद मौर्य के सामने बजट की दिक्कत उठाई है।
विज्ञापन

वर्ष 2016-17 में 41.8 किलोमीटर रोड बनाने के लिए पीडब्ल्यूडी को 69 करोड़ का बजट स्वीकृत हुआ था। पीडब्ल्यूडी ने इस रोड का काम शुरू करा दिया लेकिन पूरा बजट न मिलने इस रोड का काम बार-बार बंद हो रहा है। इस सड़क पर अभी पुलिया पर भी रोड नहीं बनाई जा सकी है। करीब तीन साल से इस अटके इस प्रोजेक्ट से पब्लिक को परेशानी झेलनी पड़ रही है। पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन ने बताया कि उन्होंने विभागीय मंत्री के सामने यह मामला उठाया था। दस करोड़ न मिल पाने से इस रोड का काम बंद पड़ा है। विभागीय मंत्री के संज्ञान लेने के बाद बजट जल्द मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें