फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर महिलाओं को  24 घंटे निशुल्क यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में 24 घंटे निशुल्क यात्रा की घोषणा की गई है। यह योजना उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने इस बार भी जारी रखी है। इसके अलावा कर्मचारियों के लिए प्रोत्साहन योजना भी छह दिनों के लिए चलाई गई है।
विज्ञापन

महिलाओं को निशुल्क यात्रा की व्यवस्था रक्षाबंधन पर 14 अगस्त को मध्य रात्रि से लागू होगी। जो 15 अगस्त की मध्य रात्रि तक रहेगी। यह सुविधा सिर्फ महिलाओं और कन्याओं के लिए रहेगी। एआरएम चीनी प्रसाद ने यह बताया कि इस योजना के साथ ही रोडवेज कर्मचारियों को प्रोत्साहन योजना के तहत अतिरिक्त कार्य करने पर अलग के धनराशि भी दी जाएगी। इसमें 13 अगस्त से 18 अगस्त तक चालक परिचालकों 300 किलोमीटर से अधिक चलने पर 12 सौ रुपये अतिरिक्त दिए जाएंगे। वहीं संविदा कर्मियों को 55 पैसे प्रति किलोमीटर के हिसाब से पैसे मिलेंगे। इसके अलावा तकनीकि स्टाफ को अतिरिक्त काम करने पर 500 रुपये प्रोत्साहन राशि के तौर पर दिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि रोजवेज के पास पर्याप्त बसें हैं। अधिक सवारियों होने पर बसों के फेरे बढ़ा कर यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें