फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: लखीमपुर खीरी के पलिया में बड़ा सड़क हादसा, कार पलटने से पांच लोगों की मौत, सात घायल

Tue, 22 Nov 2022 08:10 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी के पलिया तहसील इलाके में भीरा मार्ग पर सड़क किनारे गड्ढे में फंसने की वजह से मंगलवार तड़के एक एसयूवी कार पलटकर खाई में जा गिरी, दर्दनाक हादसे में कार में सवार पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। बताया गया है कि एसयूवी कार में 12 लोग सवार थे।
विज्ञापन
अस्पताल में मौजूद पुलिस और अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि सात लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, लखीमपुर खीरी के पलिया तहसील इलाके में भीरा मार्ग पर सड़क किनारे गड्ढे में फंसने की वजह से मंगलवार तड़के एक एसयूवी कार पलटकर खाई में जा गिरी, दर्दनाक हादसे में कार में सवार पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। बताया गया है कि एसयूवी कार में 12 लोग सवार थे, जिसमे पांच लोगों ने दम तोड़ दिया।

सुक्खनपुर निवासी कार सवार राजू पाल ने बताया कि वह शाहजहांपुर से टैक्सी कार में सवार हुए थे। पलिया के आगे सड़क कटी थी। ड्राइवर को झपकी आई या नींद आई नहीं कह सकते। गाड़ी सड़क किनारे गड्ढे में फंसकर पलट गई, जिसमें उनके परिचित विनय समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों और पुलिस ने जेसीबी की मदद से गाड़ी को बाहर निकलवाया और राहत बचाव शुरू किया। मौके पर एसडीएम कार्तिकेय सिंह भी पहुंचे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें