फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: बदायूं में सड़क हादसा... कांवड़ियों की ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, एक कांवड़िये की मौत; तीन घायल

Thu, 01 Aug 2024 10:02 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
विज्ञापन
Road accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में बड़ा हादसा हुआ है। मुजरिया कछला मार्ग पर बुधवार रात करीब एक बजे कांवड़ियों की ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई, जिसमें 18 वर्षीय कांवड़िये अमित की मौत हो गई, जबकि तीन कांवड़िये घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


सभी कांवड़िये बिसौली कोतवाली इलाके के गांव अपगना परवेज नगर के रहने वाले हैं। वह बुधवार रात करीब 1:00 बजे कछला से जल भरकर लौट रहे थे। उनकी ट्रैक्टर ट्रॉली में डीजे बज रहा था। तमाम कांवड़िये उसके पीछे-पीछे चल रहे थे। जैसे ही ट्रैक्टर ट्रॉली ज्योरा सेंटर के पास पहुंचा, तभी अचानक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई।

कांवड़ियों में चीख पुकार मच गई। तीन कांवड़िये ट्रॉली से दब गए। उनमें 18 वर्षीय अमित पुत्र राम प्रसाद की मौत हो गई, जबकि पप्पू पुत्र राम प्रसाद, अंशुल (14) पुत्र महेश और विशाल (15) पुत्र मुन्नालाल घायल हो गए। सभी को जैसे-तैसे ट्रॉली के नीचे से निकल गया। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने कांवड़िये के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें