फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रूट डायवर्जन के बीच 27 को आरओ-एआरओ भर्ती परीक्षा, 19 हजार अभ्यर्थी होंगे शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कांवड़ यात्रा के दौरान सड़क यातायात डायवर्जन के बीच रविवार को आरओ-एआरओ भर्ती परीक्षा में 19,656 अभ्यर्थी शामिल होंगे। जिले में 43 केंद्रों पर सुबह 9:30 से 12:30 तक एक पाली में परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा के कारण बसों और ट्रेनों पर यात्रियों का अतिरिक्त दबाव होगा। बरेली होते हुए गुजरने वाले सभी नेशनल और स्टेट हाईवे पर डायवर्जन की वजह से ट्रेनें पहले से ही ठसाठस हैं। ऐसे में परीक्षार्थियों को समस्या न हो इसके लिए रोडवेज ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

सड़क यातायात सोमवार रात 10 बजे तक डायवर्ट रहेगा। इससे पहले रविवार को होने वाली परीक्षा के मद्देनजर रोडवेज नेशनल और स्टेट हाईवे पर वन-वे बसों का संचालन करेगा। बृहस्पतिवार और शुक्रवार को परिवहन निगम और ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के बीच हुई बैठक में इसको लेकर रास्ता निकाला गया। बरेली-बदायूं, बरेली-रामपुर-मुरादाबाद, बरेली-पीलीभीत, बरेली-शाहजहांपुर रूटों पर परीक्षा के मद्देनजर अतिरिक्त बसों को लगाया गया है।
परीक्षार्थी समय से परीक्षा केंद्रों तक पहुंचे इसको लेकर आरएम दीपक चौधरी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को पहले से कंट्रोल रूम स्थापित करने और अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती के निर्देश दिए हैं। खासकर स्थानीय मार्गों पर बसों की पर्याप्त व्यवस्था रखने को कहा गया है। संवाद
विज्ञापन



-
बरेली डिपो के एआरएम बनाए गए नोडल, अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती
परीक्षा के दौरान अतिरिक्त भीड़ के दौरान किसी तरह की समस्या न हो इसके लिए बरेली डिपो के एआरएम संजीव श्रीवास्तव को नोडल अधिकारी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। शनिवार शाम से ही दोनों बस अड्डों पर अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती के साथ कंट्रोल रूम भी काम शुरू कर देगा। किसी रूट पर परीक्षार्थियों को कोई समस्या नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें