फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरओ-एआरओ प्रारंभिक परीक्षा में पहली बार माइनस मार्किंग

Sat, 07 Apr 2018 09:09 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) पद के लिए प्रारंभिक परीक्षा आठ अप्रैल को होने जा रही है। यह परीक्षा बरेली और शाहजहांपुर समेत यूपी के 21 जिलों के 1146 केंद्रों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए 534472 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। चयन के लिए अभ्यर्थियों को न्यूनतम अंक पाना अनिवार्य होगा। न्यूनतम अंक पाने वाले अभ्यर्थियों में से ही श्रेष्ठता क्रम के आधार पर चयन होगा। पहली बार इस परीक्षा में माइनस मार्किंग भी लागू की गई है। बरेली में शनिवार को इस परीक्षा के लिए तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।
विज्ञापन

आरओ-एआरओ परीक्षा-2017 के तहत सामान्य चयन के 460 और विशेष चयन/बैकलॉग के पांच पदों पर भर्ती की जानी है। आयोग ने किसी भर्ती परीक्षा में पहली बार अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम दक्षता मानक निर्धारित किया है। एससी-एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम दक्षता मानक 30 फीसदी और अन्य श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 40 फीसदी निर्धारित किया गया है। प्रारंभिक परीक्षा में न्यूनतम दक्षता मानक से कम अंक पाने वाले अभ्यर्थी श्रेष्ठता/चयन सूची में शामिल नहीं किए जाएंगे।
प्रारंभिक परीक्षा में माइनस मार्किंग भी लागू की गई है। प्रश्न का गलत जवाब देने पर निर्धारित अंक का एक तिहाई (0.33) हिस्सा काट लिया जाएगा। परीक्षा दो सत्रों सुबह 9.30 से 11.30 और अपराह्न 2.30 से 3.30 बजे तक होगी। पहला प्रश्न पत्र सामान्य अध्ययन का वस्तुनिष्ठ प्रकार का होगा जबकि दूसरा प्रश्नपत्र सामान्य हिंदी का होगा। इसमें सामान्य शब्द ज्ञान एवं व्याकरण से जुड़े वास्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। पहले प्रश्न पत्र के लिए अभ्यर्थियों को दो घंटे और दूसरे प्रश्न पत्र के लिए एक घंटे का वक्त मिलेगा।
विज्ञापन


इन विभागों में खाली हैं पद
आरओ-आरओ परीक्षा 2017 के तहत उत्तर प्रदेश सचिवालय में समीक्षा अधिकारी, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में समीक्षा अधिकारी, उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद में समीक्षा अधिकारी, उत्तर प्रदेश सचिवालय में समीक्षा अधिकारी (हिंदी), समीक्षा अधिकारी (उर्दू), उत्तर प्रदेश सचिवालय में सहायक समीक्षा अधिकारी, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में सहायक समीक्षा अधिकारी, उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद में सहायक समीक्षा अधिकारी और उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में सहायक समीक्षा अधिकारी (लेखा) के पदों पर भर्तियां होनी हैं।

आयोग के लिए बड़ी चुनौती होगी परीक्षा
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) के इस परीक्षा का आयोजन किसी चुनौती से कम नहीं है। वर्ष 2016 की आरओ/एआरओ परीक्षा में पेपर लीक के कारण परिणाम अब तक अटका हुआ है। इसकी सीबीसीआईडी जांच भी चल रही है। इसके अलावा पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा-2017 का परिणाम भी प्रश्नों के विवाद के कारण संशोधित होना है। आयोग ने इस बार प्रश्नपत्र तैयार कराने में कितनी सतर्कता बरती है यह भी परीक्षा के बाद स्पष्ट होगा। इन सबके बीच परीक्षा में पारदर्शिता के लिए निर्णय लिया गया है कि वीडियो कैमरे की निगरानी में ही पेपरों के बंडल खुलवाए और सील किए जाएंगे। साथ ही गहन तलाशी के बाद ही अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। केंद्रों में महिला कांस्टेबलों की तैनाती भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें