फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिजवान हत्याकांड : परिजनों के बयान दर्ज

Sat, 08 Feb 2025 02:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। रिजवान हत्याकांड में शुक्रवार को एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने नवाबगंज थाने में परिजनों के बयान दर्ज किए। इसके साथ ही उन्होंने अपराध निरीक्षक को मध्यप्रदेश जाकर मामले की जांच करके जल्द खुलासे के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला मियां की मस्जिद के पास रहने वाले राइस मिलर रईस अहमद का बेटा रिजवान काम के सिलसिले में मध्यप्रदेश गया था। यहां संदिग्ध हालात में रिजवान की मौत हो गई। इस मामले में मृतक के पिता ने थाना नवाबगंज में जीरो रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मध्यप्रदेश से शव लाने के बाद उसे सुपुर्दे खाक कर दिया गया। बृहस्पतिवार को मध्यप्रदेश पुलिस रिजवान के कपड़े, विसरा आदि लेकर आई थी।
आदेश न होने का हवाला देकर थाना पुलिस ने इन चीजों को लेने से मना कर दिया। इसके बाद शुक्रवार को एसपी उत्तरी कोतवाली पहुंचे तो रिजवान के परिजन भी पहुंच गए। उनके बयान दर्ज करने के बाद एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने रिपोर्ट एसएसपी को दी है। उनके निर्देश पर एक टीम ने आरोपी के घर पर दबिश दी मगर मकान पर ताला लटका मिला। मोहल्ले वालों से पूछताछ के बाद टीम लौट आई।
विज्ञापन

हत्या में होगी तरमीम होगी जीरो रिपोर्ट
कोतवाली पहुंचे एसपी ग्रामीण उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि मृतक के पिता ने थाना नवाबगंज में जीरो रिपोर्ट दर्ज कराई है। मध्यप्रदेश पुलिस और एसएसपी को मामले से अवगत करा दिया गया है। जीरो रिपोर्ट हत्या में तरमीम की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें