जिला स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
फ्लोर एक्सरसाइज में ये जीते
फ्लोर एक्सरसाइज में अमन सागर ने पहले, सौम्य सिंह ने दूसरे व रीदांक ने तीसरे पायदान पर कब्जा जमाया। क्षैतिज बार में आदित्य राजपूत प्रथम, पृथ्वी द्वितीय व ऋषभ सागर तृतीय स्थान पर रहे।
समानांतर बार में राघव पहले, अभिनंदन दूसरे व अक्षत तीसरे स्थान पर रहे। रिंग में दीपांशु गुप्ता प्रथम, शेखर सागर द्वितीय व तेजस्व शर्मा तृतीय स्थान पर रहे। व्यक्तिगत चैंपियनशिप में अक्षत प्रजापति ने पहला, अनुराग सिंह ने दूसरा व ओजस्व ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विजेताओं को किया पुरस्कृत
मुख्य अतिथि उप्र व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य पवन अरोरा, विशिष्ट अतिथि जिला हैंडबॉल संघ के सचिव फसील बेग, जिला जिम्नास्टिक संघ के सचिव संतोष कुमार शर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी पदमवीर सिंह ने किया। इस दौरान राजेश यादव, किशनलाल, योगिता कुमारी, दिव्यांशी शर्मा, वैष्णवी वैश्य आदि मौजूद रहीं।