भोजीपुरा। चावल नगरी के नाम से प्रसिद्ध धौराटांडा के राइस मिलर्स संकट में हैं। ट्रांसफार्मर पर क्षमता से अधिक लोड पड़ने से राइस मिल ठप पड़ गए हैं। राइस मिल ऐसोसिएशन के अध्यक्ष जुल्फिकार अहमद के नेतृत्व में संगठन सदस्यों ने विद्युत उपकेंद्र पर अवर अभियंता शमशुल इस्लाम को ज्ञापन सौंपकर ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने की मांग की है।
धौंराटांडा राइस मिल ऐसोसिएशन के अध्यक्ष जुल्फिकार अहमद ने बताया कि पांच एमबीए का ट्रांसफार्मर है। क्षमता से अधिक इस पर कनेक्शन कर दिए गए हैं। लोड अधिक होने से मिल ठप पड़े हैं। परिणाम स्वरूप धान की कुटाई नहीं हो पा रही है। धान का अंबार लगा है। अवर अभियंता शमशुल इस्लाम ने बताया कि ओवरलोड होने की वजह से इनकमिंग ट्रिपिंग आ रही है। ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने के लिए विभाग को पत्र लिखा जा चुका है, जिसके लिए अनुमति मिली है। इस अवसर पर मो. आमिर, अफराज अहमद, हसीब अहमद बफाउर्रहमान आदि रहे। संवाद