पटाखों की दुकान पर जांच करते अधिकारी। संवाद
मीरगंज। एसडीएम मीरगंज तृप्ति गुप्ता एवं सीओ हाईवे नितिन कुमार ने अपने अधीनस्थों के साथ कस्बा फतेहगंज पश्चिमी में पटाखें की दुकानों का निरीक्षण किया। बुधवार को अधिकारियों ने कस्बा फतेहगंज पश्चिमी के मोहन ट्रेडर्स, राधे फायर वर्क्स एवं एक अन्य दुकान को चेक किया तो उनके लाइसेंस के मुताबिक ही सामान मिला। उनका रखरखाव भी ठीक पाया गया, लेकिन बिल बुक नहीं मिली। इसके लिए निर्देश दिए गए हैं। संवाद