फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दो स्वर्ण जीतकर देश लौटीं रिदम शर्मा, हुआ जोरदार स्वागत

Wed, 14 Oct 2026 12:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मलयेशिया के पेनांग में आयोजित एशिया पैसिफिक डेफ मल्टी-स्पोर्ट्स चैंपियनशिप-2026 में दो स्वर्ण पदक जीतने के बाद रिदम शर्मा शहर पहुंचीं। उनके लिए खिलाड़ियों ने स्वागत रैली निकाली। इज्जतनगर रेलवे स्टेशन से स्टेडियम पहुंचकर रैली समाप्त हुई। रिदम ने प्रतियोगिता में 400 मीटर व्यक्तिगत दौड़ और 4×400 मीटर रिले में स्वर्ण पदक जीते हैं। इसके साथ ही उन्होंने जापान में जनवरी में होने वाली विश्व डेफ एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए क्वॉलीफाई किया है। स्वागत के दौरान डेफ संगठन के सचिव विमल शर्मा, सुमित यादव, अशोक यादव, नूतन शर्मा, मोहसिन अहमद, काले वाल्मीकि, धर्मेंद्र पवार, सतवीर यादव आदि मौजूद रहे। इनके साथ रेलवे के पूर्व क्रिकेटर संजय कुमार, रेलवे क्रीड़ा सचिव गीता शर्मा अरोड़ा और अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी पदमबीर सिंह व जसवीर सिंह ने भी रिदम को बधाई दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें