बरेली। राहुल सागर की हत्या में मुख्य आरोपी लकी लभेड़ा को दोनों पैर में गोली मारकर जेल भेजने के बाद पुलिस को भीमा और आकाश ठाकुर की तलाश है। एसएसपी अनुराग आर्य ने दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। बिथरी चैनपुर थाना प्रभारी सीपी शुक्ला ने बताया कि आकाश ठाकुर संजय नगर में आम के बाग के पास का रहने वाला है। भीमा बिथरी चैनपुर थाने की ही रामगंगा नगर कॉलोनी का निवासी है। थाना पुलिस दोनों की तलाश कर रही है। सूत्र बताते हैं कि राहुल की पीटकर हत्या करने में हिस्ट्रीशीटर लकी लभेड़ा के साथ ही आकाश ठाकुर की भी भूमिका थी। कुछ अन्य आरोपियों की भी पुलिस को तलाश है। ब्यूरो