फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रात में घोषित हुआ इनाम, सुबह गिरफ्त में आए चार आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरौली (बरेली)। कल्याणपुर गांव में धमाके के चार आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए। इनके समेत पांच आरोपियों पर एसएसपी ने शनिवार रात इनाम घोषित किया था। पकड़े गए आरोपियों के पास से एक बोरा पटाखे भी बरामद किए हैं। आरोपी वाहिद अब भी फरार है।
विज्ञापन

दो अक्तूबर को गांव कल्याणपुर में रहमान शाह के घर में अवैध रूप से संचालित पटाखा फैक्टरी में हुए विस्फोट की गूंज लखनऊ तक पहुंची थी। इसमें छह लोगों की मौत हो गई थी। पांच मकान जमींदोज हो गए थे। सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर एसएसपी ने अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की थीं। दो आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके थे।
एसएसपी ने शनिवार रात पांच फरार आरोपियों वाहिद, नाजिम, हसनैन, अहमद मियां और मोहम्मद मियां पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। रविवार सुबह सिरौली पुलिस ने इनमें से नाजिम, हसनैन, अहमद मियां और मोहम्मद मियां को ख्वाजा ईंट भट्ठे के पास से गिरफ्तार कर लिया। वहीं, एक दिन पहले गिरफ्तार किए गए रहमान शाह को भी इन चार आरोपियों के साथ जेल भेज दिया। संवाद
विज्ञापन


मामले में नामजद ज्यादातर आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। सिर्फ वाहिद की गिरफ्तारी शेष है। उस पर भी 25 हजार रुपये का इनाम घोषित है। प्रकरण को लेकर एसपी सिटी को दो जांच सौंपी गई हैं। उनकी रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - अनुराग आर्य, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें