फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नगर निगम ने लगाई आपत्ति, दशहरा मेले की नहीं मिली अनुमति

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मॉडल टाउन (शाहदाना कॉलोनी) में दशहरा मेले के आयोजन को लेकर पंजाबी समाज समिति व पंजाबी युवा मंच में चल रही खींचतान का अंत हो गया है। नगर निगम के पर्यावरण अभियंता ने अपर जिलाधिकारी को पत्र भेजकर अनुमति न देने की संस्तुति की है। साथ ही बारादरी पुलिस को भी मेला न लगने देने के संबंध में सूचना भेजी गई है।
विज्ञापन

पंजाबी समाज समिति इंद्रा पार्क में आयोजन नहीं होने देने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री समेत डीएम को ज्ञापन दिया था। आरोप लगाया था कि बीते वर्ष भी कुछ लोगों ने अनुमति के बिना मेले का आयोजन किया था। इससे पार्क को काफी नुकसान हुआ था। पर्यावरण अभियंता राजीव कुमार राठी की ओर से भेजे गए पत्र में कहा गया है कि पंजाबी युवा मंच के नवनीत सिंह (पट्टा) ने दशहरा मेला लगाने की अनुमति मांगी थी। चूंकि इंद्रा पार्क विकसित की श्रेणी में है, इसलिए उसमें मेला लगाने की अनुमति नहीं दी जा सकती।
पंजाबी युवा मंच की ओर से दशहरा मेले के आयोजन के साथ ही पार्क को गोद लेने का भी प्रस्ताव दिया गया था। इस पर पर्यावरण अभियंता ने कहा कि पार्क को बीते वर्ष 25 अक्टूबर को ही पंजाबी समाज विकास समिति को तीन साल के लिए गोद दे दिया गया है। संवाद
विज्ञापन


नगर निगम के उद्यान विभाग की जमीन है। उनकी ओर से अनुमति नहीं दिए जाने और मेले का आयोजन न होने देने का पत्र आया है। जब तक अनुमति नहीं होगी, आयोजन नहीं होने दिया जाएगा। - अमित पांडेय, इंस्पेक्टर बारादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें