फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएससी तृतीय वर्ष की परीक्षा का संशोधित कार्यक्रम जारी, अब 11 सिंतबर से होंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने बीएससी तृतीय वर्ष की परीक्षा का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। अब परीक्षाएं 11 सितंबर से होंगी और 19 सितंबर तक चलेंगी। परीक्षा नियंत्रक ने कार्यक्रम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया है। इसके अलावा विश्वविद्यालय ने 11 सितंबर से होने वाली सेमेस्टर मुख्य परीक्षा, बैक पेपर और इम्प्रूवमेंट परीक्षा का कार्यक्रम भी जारी कर दिया है। इसके तहत एलएलबी छठे सेमेस्टर, बीए एलएलबी दसवें सेमेस्टर, बीबीए, बीसीए और बीकॉम फाइनेंस छठे सेमेस्टर, बीलिब दूसरे सेमेस्टर और एलएलएम चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं होंगी। ये परीक्षाएं दो पालियों में सुबह सात से नौ और दोपहर 11 से एक बजे तक होंगी। 19 सितंबर तक होने वाली इन परीक्षाओं का कार्यक्रम भी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।
विज्ञापन


बीएड, एमएड, बीपीएड की मुख्य और इम्प्रूवमेंट परीक्षा का कार्यक्रम भी घोषित
- विश्वविद्यालय ने बीएड, एमएड और बीपीएड की मुख्य और इम्प्रूवमेंट परीक्षा का कार्यक्रम भी घोषित कर दिया है। परीक्षा नियंत्रक संजीव सिंह ने बताया कि ये परीक्षाएं 11 से 20 सितंबर के बीच पूर्वान्ह 11 से दोपहर एक बजे तक होंगी।

प्रोफेशन, डिप्लोमा कोर्स की भी 11 से होंगी परीक्षाएं
- विश्वविद्यालय ने बीकॉम, बीएससी और एमएससी के प्रोफेशन और डिप्लोमा कोर्स की परीक्षाओं का कार्यक्रम भी जारी कर दिया है। ये परीक्षाएं भी 11 सितंबर से प्रारंभ होकर 22 सितंबर तक चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें