फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट पर सुरक्षा, उड़ान संबंधी तैयारियों की समीक्षा करें अफसर

विज्ञापन
बरेली एअर पोर्ट का निरीक्षण करते मंत्री और अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

नागरिक उड्डयन मंत्री नंदगोपाल नंदी ने पुलिस लाइन में अफसरों के साथ की बैठक

बरेली। प्रदेश के नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल नंदी शनिवार को अचानक बरेली पहुंचे। उन्होंने पुलिस लाइन में संक्षिप्त बैठक बरेली एयरपोर्ट पर उड़ान संबंधी तैयारियों और यात्री सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बरेली-दिल्ली के बीच हवाई सेवा शुरू हो रही हैं। नंदी ने डीएम से कहा, सुरक्षा संबंधी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों के साथ संयुक्त बैठक करें।
विज्ञापन

शनिवार शाम हेलीकॉप्टर से मेरठ से लखनऊ जाते वक्त नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल नंदी पुलिस लाइन में ईंधन भरवाने के लिए रुके। उनके आगमन की जानकारी मिलते ही डीएम नितीश कुमार, एसएसपी रोहित सजवाण, सिटी मजिस्ट्रेट मदन कुमार, एसीएम अरुण तिवारी आदि अफसर पहुंच गए। नंदी ने अतिथि कक्ष में बरेली एयरपोर्ट से उड़ान शुरू करने संबंधी तैयारियों की जानकारी ली। कहा, आठ मार्च से बरेली-दिल्ली के बीच फ्लाइट शुरू हो रही है। 10 मार्च से सप्ताह में चार नियमित उड़ानें होंगी। उन्होंने अग्निशमन, यात्री सुविधाएं और सुरक्षा आदि विषयों पर चर्चा की। डीएम से कहा कि उड़ान शुरू होने से पहले ही एयरपोर्ट परिसर में संयुक्त बैठक कर सभी व्यवस्थाएं परख लें। एसएसपी ने बताया कि एयरपोर्ट पर सुरक्षा बलों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। उनके साथ पहुंचे सचिव नागरिक उड्डयन सुरेेंद्र सिंह ने कहा कि बरेली एयरपोर्ट से जल्द ही मुंबई और बंगलूरू के लिए भी उड़ान शुरू हो जाएंगी। इंडिगो एयरलाइंस ने 29 अप्रैल से उड़ानें शुरू करने के लिए अनुमति मांगी है। इस मौके पर पंकज अग्रवाल, भावेश कुमार आदि ने मंत्री का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें