फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्त फौजी ने रायफल से गोली मारकर की खुदकुशी की कोशिश

विज्ञापन
demo photo
विज्ञापन

दोनों जबड़ा और नाक को तोड़कर बाहर निकली गोली, हालत गंभीर

बरेली। सुभाषनगर के करगैना में रहने वाले सेवानिवृत्त फौजी वीरेंद्र सिंह चौहान ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी की कोशिश की। उन्हें गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक वीरेंद्र सिंह चौहान करगैना की अटल विहारी कॉलोनी में रहते हैं। रविवार दोपहर वह अपने कमरे में थे। उन्होंने अपनी पत्नी से ऑनलाइन नवीनीकरण के लिए रायफल का लाइसेंस मंगाया। फिर रायफल भी मंगा ली। पत्नी उन्हें लाइसेंस और रायफल देकर दूसरे कमरे में चली गईं। कुछ देर बाद उन्होंने कमरे से गोली चलने की आवाज सुनी। कमरे में पहुंचीं तो वहां वीरेंद्र सिंह खून से लथपथ पड़े थे और पास ही उनकी रायफल पड़ी थी। परिवार वालों ने उन्हें तत्काल बदायूं रोड पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के मुताबिक कमरे से शराब का एक क्वार्टर मिला है और वीरेंद्र सिंह का लैपटॉप भी खुला मिला है। उन्होंने खुद को गोली क्यों मारी, इसकी जांच की जा रही है। वीरेंद्र सिंह का उपचार कर रहे डॉ. राघवेंद्र शर्मा ने बताया कि फौजी ने ठोड़ी के नीचे रायफल सटाकर गोली मारी थी। गनीमत रही कि रायफल किसी तरह तिरछी हो गई और गोली उनके दोनों जबड़े व नाक तोड़ते हुए बाहर निकल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें