फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अफीम तस्करी करते सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। एएनटीएफ ने कैंट थाना क्षेत्र में रिटायर्ड सूबेदार को दो किलो अफीम समेत पकड़ा है। जाट रेजीमेंट का हवलदार उसे अफीम और अपनी बाइक देकर तस्करी करा रहा था।
विज्ञापन

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने कैंट के बुखारा रोड से सेवानिवृत्त सूबेदार जोधपाल को गिरफ्तार किया। उसके पास दो किलो अफीम, 5000 रुपये और एक बाइक मिली। जोधपाल ने बताया कि वह कैंट थाना क्षेत्र के बालाजी धाम में राम बरातघर के पीछे मकान बनाकर रह रहा है। उसका दोस्त पप्पू सिंह राजस्थान के सीकर का निवासी है और यहां जाट रेजीमेंट सेंटर में तैनात है। सेना में होने के कारण पप्पू सिंह से उसकी नजदीकी है। पप्पू उसे राजस्थान व अन्य प्रांतों से अफीम लाकर देता है। पप्पू सिंह की बाइक से वह अफीम की डिलीवरी देने बुखारा रोड आया था। पप्पू ने कहा था कि अफीम बेचकर जो रुपये मिलेंगे वह बांट लेंगे। टीम ने जोधपाल को कैंट थाना पुलिस के हवाले कर दिया। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया। पप्पू सिंह की तलाश की जा रही है।
-
सरदार का वेश रखकर पहुंची टीम
एएनटीएफ की टीम ने मुखबिरों से जानकारी जुटाई तो पता लगा कि कुछ सैन्यकर्मी भी मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल है। टीम ने खुद ग्राहक बनकर इनसे संपर्क साधा। एक पुलिसकर्मी पगड़ी बांधकर सरदार बना और फोन पर दो किलो अफीम खरीदने की डील की। इसके बाद बुखारा रोड पर अफीम लेकर आए जोधपाल को गिरफ्तार कर लिया। जोधपाल का बेटा भी सेना में कार्यरत है और बरेली में ही तैनात है। बता दें कि पिछले साल उत्तराखंड के लालकुआं एसओजी ने तीन स्मैक तस्करोंं को गिरफ्तार कर स्मैक बरामद की थी। इनमें से एक तस्कर कैंट थाने में तैनात रहा सिपाही रविंद्र सिंह था। रविंद्र सिंह को उत्तराखंड पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। ब्यूरो
विज्ञापन


- एएनटीएफ और कैंट थाना पुलिस की टीम ने सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी को अफीम समेत गिरफ्तार किया गया है। जाट रेजीमेंट में कार्यरत दूसरा आरोपी अभी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। तभी पता लग सकेगा कि अफीम कहां से लाई जा रही थी। - पंकज श्रीवास्तव, सीओ प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें