फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: महिला को टरकाते रहे बिहारीपुर चौकी प्रभारी, जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बेटी के लापता होने पर गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए महिला बिहारीपुर चौकी के तीन महीने तक चक्कर काटती रही। एसएसपी के आदेश पर अब रिपोर्ट दर्ज की गई है। लापरवाही करने वाले चौकी प्रभारी के खिलाफ भी जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस निवासी महिला ने बताया कि बेटी 13 मई को सुबह कॉलेज जाने के लिए निकली थी। छुट्टी के बाद वह फुफेरी बहन के साथ उसके घर गई। उसके बाद लापता हो गई। महिला ने इसकी तहरीर बिहारीपुर चौकी पर दी लेकिन पुलिस ने गुमशुदगी तक दर्ज नहीं की। आरोप है कि चौकी इंचार्ज को बेटी के बारे में पूरी जानकारी थी लेकिन उन्होंने न तो रिपोर्ट दर्ज की और न ही बेटी की तलाश का कोई प्रयास किया। इसके बाद महिला एसएसपी के पास पहुंच गई। एसएसपी अनुराग आर्य के आदेश पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें