फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नाला सफाई के लिए तय होगी जिम्मेदारी, लापरवाही बरतने पर कार्रवाई

Thu, 18 Jun 2026 01:43 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नाला सफाई में लापरवाही की लगातार मिल रहीं शिकायतों को लेकर बुधवार को महापौर व नगर आयुक्त ने स्वास्थ्य व निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में नाला सफाई कार्यों की वास्तविक प्रगति की समीक्षा की गई। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

बैठक में महापौर उमेश गौतम ने कहा कि अगले एक सप्ताह के भीतर वे अधिकारियों की टीम के साथ विभिन्न क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। इस दौरान यदि कहीं भी नाला सफाई का कार्य अधूरा, धीमा या मानकों के विपरीत पाया गया, तो संबंधित क्षेत्र के जूनियर इंजीनियर (जेई) और सफाई निरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में अधिकारियों ने बताया कि शहर के लगभग 50 प्रतिशत नालों की सफाई का काम पूरा कर लिया गया है। महापौर ने सभी नालों की तलीझाड़ सफाई कराने के लिए कहा। अधिकारियों को निर्देशित किया है कि नालों में कूड़ा, प्लास्टिक या निर्माण का मलबा फेंकने वाले लोगों के खिलाफ अभियान चलाकर चालान किए जाएं।
विज्ञापन

बैठक में शहर के डलावघरों की स्थिति पर भी चर्चा हुई। नालों के किनारे मौजूद ट्रंक लाइनों जैसी बाधाओं को हटाने की कार्ययोजना बनाई गई है ताकि जलनिकासी में कोई रुकावट न आए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें