सेंथल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष को लेकर पांच दिनों तक चले विजयदशमी उत्सव के अंतिम दिन कई कार्यक्रम आयोजित हुए। मंडल रिछोला में एक बरातघर में मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए विभाग प्रचारक कृष्ण ने कहा कि विजयदशमी का पर्व आसुरी शक्तियों पर देवीय शक्तियों के विजय का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्वयंसेवक में त्याग और समर्पण की भावना विद्यमान होती है। आज संघ ने विशाल रूप धारण कर लिया है, जो समाज के पिछड़े वर्ग के उत्थान और अखंड भारत बनाने को दृढ़ संकल्पित है। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड संघचालक राकेश गंगवार ने की। जिला सहकार्यवाह ज्ञानप्रकाश, सतेंद्र गंगवार, संजय गंगवार, हरीश वर्मा, ब्रजपाल गंगवार, लाल बहादुर गंगवार, विहिप जिला मंत्री अविनाश मिश्रा, उमाकांत जोशी, आशीष देवल, संतोष कुमार आदि मौजूद रहे।
स्वयंसेवकों ने मनाया विजयदशमी
फरीदपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के सौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर रामलीला मैदान मोहल्ला परा में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें स्वयंसेवकों ने विजयदशमी का उत्सव मनाया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता नगर संघचालक ब्रह्मेंद्र मिश्रा ने कहा कि आरएसएस ने भारत माता की सेवा में अपनी सौ वर्ष की यात्रा संपन्न की है। कार्यक्रम की अध्यक्षता वृद्ध स्वयंसेवक ग्रीश चंद्र शर्मा ने की। उन्होंने एकता पर जोर दिया। कार्यक्रम में जिला प्रचारक अनुज पार्थ, जिला बौद्धिक प्रमुख अनुज शर्मा, नगर खंड प्रचारक धर्मेंद्र, विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री मानवेंद्र राणा, नगर कार्यवाह नितिन, सह नगर कार्यवाह रुद्रांश, नगर संपर्क प्रमुख नवल मिश्रा, बौद्धिक प्रमुख संजीव पाण्डेय आदि मौजूद रहे। स