फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मानचित्र समाधान दिवस में 10 नक्शों का निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने बृहस्पतिवार को कार्यालय में मानचित्र समाधान दिवस एवं बीडीए विकास संवाद का आयोजन किया। 10 भवन मानचित्रों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। संबंधित मामलों में रिपोर्ट भी तत्काल जारी की गई। लंबित प्रकरणों को जल्द निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में 30 आर्किटेक्ट व लाइसेंस्ड टेक्निकल पर्सन (एलटीपी) ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

प्राधिकरण सभागार में सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक चले कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीए उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय ने की। इस दौरान भवन मानचित्र स्वीकृति पोर्टल पर नक्शे पास कराने की प्रक्रिया से जुड़ी व्यावहारिक और तकनीकी समस्याओं पर चर्चा हुई। अधिकारियों ने आवेदकों और तकनीकी विशेषज्ञों की समस्याओं को सुना। यथासंभव मौके पर ही समाधान व तकनीकी मार्गदर्शन दिया।
बीडीए उपाध्यक्ष ने कहा कि मानचित्र स्वीकृति प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और समयबद्ध बनाने के लिए स्टेक होल्डर्स से सीधे संवाद किया जा रहा है। आर्किटेक्ट, इंजीनियर, बिल्डर-डेवलपर, उद्योग, अस्पताल, शैक्षणिक संस्थान और होटल उद्योग से मिलने वाले सुझावों को अमल में लाया जाएगा। बीडीए विकास संवाद को सतत मंच के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके जरिये शहर के सुनियोजित विकास, निवेश, रोजगार व नागरिक सुविधाओं को लेकर भी सुझाव लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें