फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जानलेवा हमला करने के मामले में तीन लोगों पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
हाफिजगंज। जमीन पर कब्जा करने का विरोध करने पर किसान पर तमंचे से फायर कर जानलेवा हमला कर दिया गया। न्यायालय के आदेश पर थाना हाफिजगंज पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव हरहरपुर मटकली निवासी अलानूर ने बताया कि उसने वर्ष 2006 में थाना हाफिजगंज के ही गांव प्रेमपुर मुरारपुर रकबा में अपने गांव के ही लेखराज से उसकी तीन बीघा छह बिस्वा कृषि भूमि खरीदी थी। उस पर काबिज होकर खेती कर रहा है। लेखराज की मृत्यु के बाद उसके पुत्र व पत्नी जमीन पर जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। किसान का आरोप है कि छह महीने पूर्व किसान अपने खेत पर पानी भर रहा था। तभी गांव के बृजपाल, कुंवर पाल, दुर्गा देवी अपने हाथों में तमंचा व डंडे लेकर आकर गाली देते हुए जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर कर दिया, जो किसान के पास से निकल गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें