फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रास्ते पर निकलने को लेकर विवाद 19 पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। थाना क्षेत्र के गांव मुड़िया भगवंतपुर में शनिवार सुबह खड़ंजे से ट्रैक्टर निकालने के विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठी -डंडे चले। इसमें दोनों पक्ष से आठ लोग घायल हो गए। दोनों पक्ष की तहरीर मिलने पर पुलिस ने दोनों पक्ष के 19 लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। मढ़िया भगवंतपुर के अजय कुमार ने बताया कि शनिवार सुबह वह ट्रैक्टर लेकर अपने खेत पर जा रहे थे। तभी सौर्य, सुखवीर, रोहित, हवलदार, प्रह्लाद, प्रेमपाल, धर्मपाल, श्यामपाल, नन्हे ने उनका रास्ता रोक लिया और गाली देते हुए लाठी से पीट दिया, जिसमें उन्हें बचाने आए अजय, शिवम, सुमन, विपिन, हिंमाशु घायल हो गए। वहीं, दूसरी तरफ से आशा देवी ने अजय, धर्मेंद्र, जगदीश, रामगोपाल, हिमांशु, अंशिक, विपिन, शिवम, सतीश, राजेश पर मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। दूसरे पक्ष की तरफ से भी आशा देवी, धर्मपाल, रोहित, श्यामपाल, रामसरन घायल हुए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें