फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: खाद का अवैध भंडारण करने के आरोप में दुकानदार पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। तहसील क्षेत्र के भाैआ बाजार में खाद का अवैध भंडारण करने के आरोप में दुकानदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एक अन्य दुकानदार के खिलाफ जांच के लिए जिला कृषि अधिकारी व नायब तहसीलदार को नामित किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 10 अक्तूबर को जिला कृषि अधिकारी ऋतुषा तिवारी ने भौआ बाजार में खाद की दुकानों पर छापा मारा था। इस दौरान दो दुकानों पर खाद का अवैध भंडारण मिला था। उनमें एक दुकानदार केदारनाथ लाइसेंस के बिना खाद बेच रहा था। दूसरा दुकानदार दुकान पर मौजूद नहीं था। खाद बेचने को कोई अभिलेख न मिलने पर दोनों दुकानों को सील करा दिया था। अब डीएम रविंद्र कुमार के निर्देश पर जिला कृषि अधिकारी ने दुकानदार केदारनाथ के खिलाफ क्योलड़िया थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जांच के बाद दूसरे दुकानदार के खिलाफ भी कार्रवाई कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में युवक को घेरकर पीटा
बरेली। इज्जतनगर क्षेत्र में चुनावी रंजिश के चलते युवक की घेरकर पिटाई कर दी गई। फरीदापुर चौधरी निवासी सीमा खान ने बताया कि उनके पति को लकवा हो गया है। उनका बेटा सलमान उत्तराखंड में फेरी लगाकर कपड़े बेचता है। वह सोमवार को घर आया था और पिता की दवा लेने पास के मेडिकल स्टोर पर गया था। लौटते समय गांव के मोहित, शाबाज, नदीम, गुड्डू, फहीम, मेहंदी, असद और दो-तीन अज्ञात लोगों ने उसे घेरकर पीट दिया। गले में बेल्ट डालकर जान से मारने की कोशिश की। सलमान घर की ओर भागा तो हमलावर घर में घुस आए और सीमा से अभद्रता की। सलमान के बीमार पिता को कुर्सी से गिरा दिया। सूत्रों के मुताबिक मारपीट चुनावी रंजिश को लेकर हुई थी। मारपीट करने वालों में एक पूर्व सभासद भी शामिल है। जबकि, रिपोर्ट दर्ज कराने वाला परिवार भी एक सभासद का करीबी है। ब्यूरो
फोटो-वीडियो देने के बदले मांगे पांच लाख, पीटा
बरेली। मुलाकात के दौरान बनाए गए फोटो और वीडियो देने के बदले युवक ने युवती से पांच लाख रुपये मांगे। पीड़ित युवती ने बताया कि चनेहटा निवासी रोहित से उसकी जान-पहचान थी। युवती के कुछ फोटो व वीडियो रोहित के पास थे। रोहित ने वीडियो और फोटो देने के बहाने उसे बालाजी मंदिर के पास बुलाया। वहां फोटो-वीडियो के बदले पांच लाख रुपये मांगे और शादी करने का झांसा दिया। युवती ने रुपये देने से मना किया तो रोहित ने जान से मारने की धमकी देकर उसकी पिटाई कर दी। साफ कह दिया कि पांच लाख रुपये न देने पर फोटो और वीडियो नहीं देगा, बल्कि इंटरनेट पर वायरल कर देगा। बदनामी से डरी युवती ने एसएसपी से शिकायत की। सुभाषनगर थाने में एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन

बैंड मास्टर पर चाकू से हमला, तीन पर रिपोर्ट
बरेली। बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में बैंड मास्टर पर चाकू से हमले के मामले में तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। बैंड मास्टर रमेश चंद्र सागर का कहना है कि उसकी बारादरी थाना क्षेत्र के हरुनगला में दुकान है। 15 अक्तूबर को पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे उसके मोबाइल नंबर पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने बताया कि उसे बैंड बुक करना है। तुम चंदपुर बिचपुरी आ जाओ, यहीं बैठकर बात कर लेंगे। रमेश ने बताया कि जब वह चंदपुर बिचपुरी पहुंचा तो वहां मुंह पर कपड़ा बांधे तीन लोग बाइक से आए। उन्होंने आते ही उस पर चाकू से हमला कर दिया। संवाद
15 ग्राम स्मैक के साथ तस्करी का आरोपी गिरफ्तार
फतेहगंज पश्चिमी। पुलिस ने बुधवार को हाईवे पर स्थित राधा-कृष्ण मंदिर के पास से 15 ग्राम स्मैक, 96 ग्राम पावर पाउडर और 535 ग्राम कट पाउडर के साथ स्मैक तस्करी के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष राजेश बाबू मिश्रा ने बताया कि मोहल्ला स्नेकपुर निवासी बब्लू उर्फ मो. शाहिद को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने बताया कि वह पावर पाउडर, कट पाउडर को मिलाकर स्मैक तैयार करता है। स्थानीय कस्बा निवासी अपने दोस्त सैफ हसन के साथ मिलकर फतेहगंज, मीरगंज, हाफिजगंज समेत कई इलाके में स्मैक की सप्लाई करता है। सैफ की भी तलाश की जा रही है। संवाद
बाइक सवारों ने उड़ाया मोबाइल फोन
बरेली। सुभाषनगर क्षेत्र में बाइक सवार दो युवकों ने एक व्यक्ति का मोबाइल फोन उड़ा दिया। पीड़ित ने सुभाषनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। नेकपुर निवासी कमल कुमार पिछले महीने नेकपुर चीनी मिल के पास खड़े थे। वहां दो बाइक सवार युवक आए और मोबाइल छीनकर ले गए। सुभाषनगर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर बाइक सवारों की तलाश कर रही है। ब्यूरो
बदायूं के व्यक्ति की जेब काटी, रिपोर्ट
बरेली। शहर कोतवाली में बदायूं के व्यक्ति ने जेब काटने की एफआईआर दर्ज कराई है। बदायूं के ककराला के वार्ड नंबर पांच निवासी जाहिद अली का कहना है कि वह 14 सितंबर को बरेली आए थे। बटलर प्लाजा के नजदीक किसी ने उनकी जेब काट ली। जेब में 40 हजार रुपये रखे थे। संवाद
ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट
बरेली। इज्जतनगर थाने में विवाहिता ने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की एफआईआर दर्ज कराई है। सैनिक कॉलोनी निवासी राधा ने बताया कि 20 अप्रैल 2018 को उसकी शादी कोतवाली के बुखारपुरा निवासी शिवम के साथ हुई थी। ससुराल वाले दहेज में 10 लाख रुपये और कार के लिए प्रताड़ित करते। 12 अक्तूबर को मारपीट के दौरान पति ने उसके सिर पर तलवार मार दी। राधा ने शिवम, सास कलावती, ससुर राजकुमार, जेठ विंटल, जेठानी राजो, देवर रजत, ननद सीमा और ननदोई प्रमोद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। संवाद
रुपये उधार नहीं दिए तो पीटा, तमंचा ताना
बरेली। सुभाष नगर थाना क्षेत्र के प्रहलादनगर निवासी अभिषेक कश्यप ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। अभिषेक ने बताया कि वह 13 अक्तूबर की रात करीब 10 बजे सिविल लाइंस इलाके में खड़े थे। उसी दौरान प्रशांत रघुवंशी उर्फ बंटू ठाकुर की कॉल आई। उसने कुछ रुपये उधार मांगे। मना करने पर अपने साथी रोहित यादव, छोटू यादव और नन्हे यादव के साथ आकर उसने मारपीट की। तमंचा दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी। संवाद
कचहरी पर वकील के चैंबर पर चोरी
बरेली। कोतवाली क्षेत्र के कचहरी चौराहे के पास वकील जयपाल कश्यप के चैंबर में मंगलवार रात चोरी हो गई। गेट का ताला तोड़कर चोर इन्वर्टर व बैटरी आदि सामान लेकर फरार हो गए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें