फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: खूब बिक रहे सोफा और बेड, बाहर के कारोबारी कर रहे खरीदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दिवाली से पहले घर को आकर्षक, मजबूत और टिकाऊ फर्नीचर से सजाने के लिए उत्तराखंड, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा तक के लोगों का रुख बरेली की ओर है। सोफा और बेड की खूब बिक्री हो रही है। कारोबारियों के मुताबिक इस बार पिछले साल की तुलना में 25 फीसदी बेहतर कारोबार होने का अनुमान है।
विज्ञापन

इसी वर्ष बरेली के फर्नीचर और बांस-बेत के उत्पाद को जीआई टैग मिला है। इसका असर बाजार पर भी नजर आ रहा है। बीते वर्ष बरेली के एक उद्यमी को फर्नीचर कारोबार के लिए शासन स्तर से पुरस्कृत भी किया गया था। ऐसे में कारोबारियों को प्रदेश के अन्य जिलों से भी खूब ऑर्डर मिल रहे हैं।
साहूकारा के फर्नीचर कारोबारी सौरभ गर्ग के मुताबिक उनके पास बरेली के साथ ही कासगंज, हापुड़, मुरादाबाद, लखनऊ, हरदोई, पूर्वांचल के जिलों समेत हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड से भी ऑर्डर हैं। सोफा सेट, बेड, कुर्सी, डिनर टेबल आदि की मांग ज्यादा है।
विज्ञापन


एंटीक डिजायनर सोफा सेट की मांग ज्यादा
कारोबारियों के मुताबिक अब क्लासिक एंटीक डिजाइन के सोफा और बेड लोगों को फिर भा रहे हैं। वहीं, कई लोग फर्नीचर को कस्टमाइज भी करा रहे हैं। जो फर्नीचर की डिजाइन खुद से चुनकर पहुंचते हैं, जिसे तैयार कर उन्हें दिया जाता है। इनकी कीमत 15 हजार से शुरू है। वहीं, मंदिर, कंप्यूटर टेबल, स्टडी टेबल, बांस के झूले भी लोगों के आकर्षण का केंद्र हैं।

ई-कॉमर्स वेबसाइट से भी हो रही बिक्री
ऑनलनाइन बाजार के दौर में बरेली के फर्नीचर कारोबारी भी ई-कॉमर्स वेबसाइट से जुड़ गए हैं। लिहाजा, उनको ऑनलाइन भी ऑर्डर मिल रहे हैं। लोग गुणवत्ता के साथ ही डिजाइन और फिनिशिंग पर ज्यादा जोर दे रहे हैं। कई ग्राहक घर के रंग से भी फर्नीचर का रंग मैच करवा रहे हैं।

सहालग का सीजन होने से बढ़ गई है मांग
सौ फुटा के फर्नीचर कारोबारी अमित अग्रवाल के मुताबिक आगामी सहालग सीजन इस बार तेज रहेगा। परंपरानुसार वैवाहिक आयोजन के दौरान फर्नीचर भी दिया जाता है। इसलिए अभी से लोग बजट के अनुसार मनपसंद उत्पाद तैयार कराने लगे हैं। शहर समेत अन्य जिलों और तहसीलों के होटल, रेस्त्रां भी फर्नीचर को बदलवाने या नए खुल रहे प्रतिष्ठान के लिए संपर्क कर रहे हैं। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें