फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाहियों पर कार्रवाई से पहले पब्लिक पर रिपोर्ट

Fri, 08 Dec 2017 02:28 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सेना भर्ती की तैयारी करने वाले भानुप्रताप की धनेटा फाटक के पास बेकाबू ट्रक की चपेट में आकर मौत के बाद पुलिस ने 16 नामजद और सौ अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं, भाग रहे ट्रक चालक को पकड़ने से इंकार करने के आरोपी सिपाहियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। अधिकारियों की मानें तो जांच रिपोर्ट आने के बाद सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन

 बुधवार सुबह सेना भर्ती की तैयारी कर रहे सहसा गांव के 21 वर्षीय भानुप्रताप मौर्य अपने दोस्तों के साथ हाईवे पर दौड़ रहे थे। एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया था। लाश टायरों में फंसकर करीब 50 मीटर तक घिसटती चली गई। भानु के दोस्तों ने पिकेट पर तैनात दो सिपाहियों से ट्रक को पकड़ने का आग्रह किया था, लेकिन सिपाहियों ने ट्रक पकड़ने की जिम्मेदारी यूपी 100 की कहकर युवकों को टरका दिया था, जिसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे पर चार घंटे जाम लगा दिया था। पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों के साथ दो सर्किल की पुलिस ने करीब चार घंटे बाद जाम खुलवाया था। जमीन का पट्टा, मुख्यमंत्री राहत कोष से मुआवजा सहित परिवार की मांगों को मानने का आश्वासन दिया गया था। बृहस्पतिवार को थाना प्रभारी श्रीकांत राय ने सहसा गांव के आकाश, बाबू, उदयवीर, धर्मवीर, आदित्य चौधरी, सुरेंद्र, बशीर, राजकुमार, भूपेंद्र, राजू, सोमपाल, देवेंद्र सहित 100 अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। एसपी देहात ख्याति गर्ग के मुताबिक, सीओ सर्किल ने उन्हें दोनों सिपाहियों की जांच रिपोर्ट सौंप दी है। अब उनकी जांच रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी जोगेंद्र कुमार आगे की कार्रवाई करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें