फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कोडीन युक्त सिरप की बिक्री के आरोप में मेडिकल स्टोर संचालक पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कोडीन युक्त कफ सिरप की बिक्री के आरोप से घिरे पीलीभीत के सूर्या मेडिकल स्टोर के संचालक पंकज कुमार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। बरेली की एक कंपनी से लाखों की दवाएं खरीदने की बात सामने आने पर मेडिकल स्टोर संचालक को नोटिस जारी कर अभिलेख मांग गए थे। अभिलेख उपलब्ध नहीं कराने पर औषधि निरीक्षक ने पीलीभीत के बरखेड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पीलीभीत की औषधि निरीक्षक नेहा वैश्य ने बरखेड़ा थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि कोडीन युक्त कफ सिरप के संबंध में 29 दिसंबर को पत्र मिला था। बरखेड़ा कस्बा स्थित सूर्या मेडिकल स्टोर के संचालक पंकज कुमार की ओर से बरेली के एक्सट्रीम हेल्थ साॅल्यूशन से कोडीनयुक्त कफ सिरप का क्रय किया था। इसकी बिक्री चिकित्सकीय उद्देश्यों से हटकर अवैध तरीके से की गई।
सूर्या मेडिकल स्टोर के संचालक पंकज कुमार से पूछताछ की तो उसने 29 अप्रैल से 28 अक्तूबर तक एक्सट्रीम हेल्थ साॅल्यूशन से 11,75,050 रुपये की दवाओं की खरीद स्वीकार की, लेकिन कोडीनयुक्त कफ सिरप के कारोबार से इन्कार किया। हालांकि, वह औषधियों के क्रय-विक्रय का ब्योरा नहीं दे सका। यह औषधि नियमावली के खिलाफ है। थाना प्रभारी प्रमेंद्र कुमार ने बताया कि सूर्या मेडिकल स्टोर के संचालक पंकज कुमार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 210, 223, 318 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें