हाफिजगंज। भंडसर में महिला चोर ने गांव प्रधान का मोबाइल फोन चोरी कर लिया, जिसकी शिकायत पुलिस से की गई है। थाना हाफिजगंज के गांव कुंवरपुर बंजरिया निवासी प्रधान शाकिर अली ने बताया कि मंगलवार वह अपनी कार से बरेली गए थे, जो लौट कर आ रहे थे कि कस्बा रिठौरा में सामान लेने के लिए कार रोकी। इस बीच एक महिला दो बच्चों के साथ आकर धमक गई। महिला ने प्रधान को भीख मांगने के लिए बातों में उलझा लिया। इसी बीच महिला के बच्चों ने कार में रखे फोन चुरा लिए। संवाद