बरेली। सुभाष नगर की राजीव नगर कॉलोनी में कुछ लोगों ने एक कुत्ते पर जमकर डंडे बरसाए। पीएफए के शेल्टर होम प्रभारी धीरज पाठक ने सुभाष नगर थाने में मुंशी व वीरपाल नाम के दो भाइयों के खिलाफ पशु क्रूरता की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट कराई है। इंस्पेक्टर हरिश्चंद्र जोशी का कहना था कि केवल दो लोगों के नाम थे, जिनके खिलाफ रिपोर्ट लिख ली गई है। ब्यूरो