फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन की दुकानों पर चना पहुंचा, 15 मई से गरीबों को मिलेगा फ्री

विज्ञापन
राशन की दुकानों पर बंटने को आया चना। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
बरेली। सरकार गरीबों को मुफ्त चावल बांटने के बाद अब चना 15 मई से देना शुरू कर रही है। यह चना सभी सरकारी राशन की दुकानों पर पहुंचना शुरू हो गया है। एक राशन कार्ड पर एक किलो चना मुफ्त मिलेगा।
विज्ञापन

सरकार प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत सभी राशन कार्डधारकों को पांच किलो फ्री चावल वितरित करने के बाद अब एक किलो चना फ्री में उपलब्ध कराएगी। लॉकडाउन में कार्डधारकों को तीन माह यानी अप्रैल, मई और जून का चावल और चना फ्री बांटा जाएगा।
नाफेड ने यूपी में वितरित होने वाला चना कानपुर स्थित एक निजी मिल से प्रोसेस कराया गया है, जिससे क्वालिटी अच्छी बनी रहे। मंडल प्रबंधक एसएफसी संतोष मिश्रा ने बताया कि नैफेड ने बेहतर क्वालिटी की सप्लाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें