फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: फायर करने वाले दोनों खुराफातियों पर रिपोर्ट

Wed, 02 Aug 2023 01:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। चक महमूद में कांवड़ यात्रा गुजरने से पहले रविवार को दो फायर कर माहौल बिगाड़ने वाले युवकों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दोनों फरार हो गए हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

रविवार शाम डीजे बंद कराने पर जत्थे के महंत डॉ. राकेश कश्यप आदि ने कांवड़ यात्रा कछला ले जाने से इन्कार कर दिया था। तब कांवड़ियों की भीड़ में मौजूद असामाजिक तत्वों ने दो फायर किए और भीड़ में शामिल होकर भाग निकले। इस फायरिंग का वीडियो वायरल हो गया। अब दरोगा राहुल कुमार की ओर से दो अज्ञात आरोपियों पर रिपोर्ट करा दी गई है। तहरीर में लिया गया कि इनकी फायरिंग की वजह से छत पर खड़े पुलिसकर्मियों, महिलाओं और बच्चों की जान को खतरा पैदा हो गया। पुलिस को हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ना पड़ा। असामाजिक तत्वों की हरकत से बवाल की स्थिति पैदा हो गई। पुलिस ने फायरिंग करते आरोपियों के वीडियो फुटेज जारी किए हैं। हालांकि एफआईआर में इनके नाम नहीं खोले गए हैं।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि दोनों आरोपी काफी शातिर हैं। इनके खिलाफ पहले से मुकदमे दर्ज हैं। इनमें से एक चक महमूद का ही निवासी है। वहीं दूसरा बारादरी थाना क्षेत्र के ही नरकुलागंज का मूल निवासी है और संजय नगर में किराये पर रहता है। एक हुक्काबार में फायरिंग को लेकर भी वह चर्चा में रहा था। दोनों आरोपी उत्तराखंड या दिल्ली फरार हो गए हैं। टीमें उनकी तलाश में लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें