भमोरा। शुक्रवार शाम अवैध टेंपू स्टैंड के ठेकेदार व सिपाही में अवैध वसूली के पैसे को लेकर हुई मारपीट के मामले में दरोगा की ओर से दोनों आरोपियों पर मामला दर्ज कराया गया है।
देवचरा से बरेली जाने वाले अवैध टैक्सी स्टैंड पर पैसों को लेकर हेड कांस्टेबल अमित कुमार व स्टैंड के ठेकेदार किशन में जमकर लाठी-डंडे व कुर्सियां चलीं, जिससे चौराहे पर अफरातफरी मच गई। किसी राहगीर ने इस मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद एसएसपी बरेली ने हेड कांस्टेबल अमित कुमार को तत्काल निलंबित कर दिया। दोनों पर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए।
बताया जाता है कि साठगांठ में देवचरा से ही दातागंज, बिनावर, आंवला, बिशारतगंज व बरेली जाने वाले टेंपो से चक्कर के हिसाब से अवैध वसूली की जाती है। शाम होते ही आसामाजिक तत्व एकत्रित होकर उत्पात मचाते हैं।