फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, हुई गर्भवती

विज्ञापन
विज्ञापन
हाफिजगंज। शादी का झांसा देकर युवक ने युवती से कई महीनों तक दुष्कर्म किया, जब युवती पांच माह की गर्भवती हो गई तो युवक ने शादी से इन्कार कर दिया। पिता की तहरीर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी मजदूर ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह अपनी पत्नी व अपनी बेटियों के साथ हरियाणा के सोनीपत में काम करते हैं। वहीं, जनपद बरेली के ढकनी का युवक भी यही पर काम करता था। इसी बीच बेटी को युवक ने प्रेम जाल में फंसा कर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। गर्भवती होने पर शादी की बात कहने पर युवक मजदूर को जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गालियां देकर धमकी दी। पुलिस ने आरोपी युवक विपिन के खिलाफ हरिजन एक्ट समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें