फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पूर्व विधायक पप्पू भरतौल समेत 12 नामजद, 150 अज्ञात पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पीलीभीत बाइपास पर हुए बवाल में गिरफ्तार टाइल्स व्यापारी पिता-पुत्र के चौकीदार की ओर से शाम को रिपोर्ट दर्ज करा दी गई। इसमें पूर्व विधायक व भाजपा नेता पप्पू भरतौल, राजीव राणा समेत 12 लोग नामजद और 150 अज्ञात को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

आदित्य के चौकीदार रोहित शर्मा ने रिपोर्ट कराई है कि सुबह साढ़े छह बजे वह दुकान पर बैठा था। वहां पिस्टल व तमंचे लेकर राजीव राणा, हरिओम, गौरीशंकर, संजय, राधे, आशीष, राजन, रोहित ठाकुर, केपी यादव, शिवम माथुर, राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल व 150 अन्य लोग आ धमके। इन लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी। उन्हें पीटकर दुकान से दो लाख रुपये व मोबाइल फोन लूट लिए।
उनकी सूचना पर पहुंचे अभिराज उपाध्याय व आदित्य उपाध्याय की भी इन लोगों ने पिटाई की। आदित्य ने इन लोगों को खदेड़ने की कोशिश की तो ये लोग अभिराज को तेल डालकर जिंदा जलाने लगे। अभिराज ने किसी तरह भागकर जान बचाई। इन लोगों ने मौके पर रखे मार्बल तोड़ दिए। बुलडोजर व दुकान को आग लगाने लगे। पुलिस के आने पर ये लोग जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन

पूर्व विधायक पप्पू भरतौल ने अपनी नामजदगी को लेकर सफाई दी। अमर उजाला को उन्होंने बताया कि वह शुक्रवार शाम को ही बरेली से वृंदावन चले आए थे। यहां से उन्हें उज्जैन जाना है। बताया कि राजेश राणा की कार का नंबर उनकी कार के नंबर से मिलता है। इसलिए लोग मानते हैं कि राजेश से उनका जुड़ाव है। पप्पू भरतौल का कहना है कि किसी भी पक्ष से उनका कोई लेनादेना नहीं है। उनके विरोधियों ने एक पक्ष को उकसाकर रिपोर्ट लिखा दी है। जांच में सब साफ हो जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें