देवरनियां। बिजली चोरी रोकने के लिए विजीलेंस और विद्युत निगम की संयुक्त टीम ने रिछा कस्बे में सघन चेकिंग की। इस दौरान चोरी की बिजली जलाने वाले 11 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
संयुक्त टीम में शामिल अधिशासी अभियंता चमन प्रकाश, विजीलेंस इंस्पेक्टर मनोज कुमार, विजीलेंस अभियंता मो. अफजल, विद्युत निगम एसडीओ बहेड़ी प्रेमचंद्र यादव, अमित गंगवार आदि ने बृहस्पतिवार को रिछा कस्बे में बिजली की सघन चेकिंग की। इस दौरान घरों में जाकर लोड चेक किए गए, जिसमें 11 लोगों पर मीटर बाइपास कर बिजली चोरी से जलाने आदि पर विजीलेंस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसके अलावा एक अनियमितता और दस लोगों के लोड बढ़ाए गए हैं। संवाद