नेता की किरकिरी के बाद फिर वजूद में आया अविश्वास
कुछ महीने पहले बिथरी चैनपुर की ब्लॉक प्रमुख बृजेश कुमारी के खिलाफ ब्रजेंद्र पक्ष की तरफ से भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए अविश्वास प्रस्ताव पेश किया गया था। इसे सत्तापक्ष के एक बुजुर्ग नेता ऑक्सीजन दे रहे थे। मौजूदा ब्लॉक प्रमुख की ओर से सत्तापक्ष के ही दूसरे जनप्रतिनिधि ने मोर्चा संभाला तो प्रस्ताव का समर्थन करने वाले विरोधी खेमे के कुछ सदस्यों ने ऐन वक्त पर पाला बदल लिया था। इस वजह से डीएम ने प्रस्ताव को खारिज कर दिया था।
ब्लॉक प्रमुख ने समझा कि खतरा टल गया पर अंदरखाने तैयारी जारी रही। अहलादपुर पंचायत के सदस्य दुर्विजय सिंह ने डीएम के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका डाली थी। हाईकोर्ट ने डीएम के फैसले को रद्द कर दिया था। इस कारण अविश्वास प्रस्ताव दोबारा वजूद में आ गया और दोनों पक्ष फिर सक्रिय हो गए हैं।
एसपी देहात राहुल भाटी ने बताया कि बिथरी थाने में बीडीसी सदस्य के अपहरण की रिपोर्ट उसके पति ने दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अगर महिला कोई बयान दे रही है तो उसे भी विवेचना में शामिल किया जाएगा।