फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: डॉक्टर सहित चार पर ठगी की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बिशारतगंज। ढाई माह पुराने मामले में एसएसपी के आदेश पर बरेली के एक निजी अस्पताल के डॉक्टर, एंबुलेंस चालक सहित चार लोगों के विरुद्ध धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। युवक ने आरोपियों पर एंबुलेंस से टक्कर मारकर घायल करके रुपये ऐंठने और जबरदस्ती निजी अस्पताल में भर्ती कराने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, थाना अलीगंज के गांव धनेती खरगपुर निवासी जगपाल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि 17 सितंबर को वह अपने घर से बाइक से बरेली जा रहे थे। बिशारतगंज थाना क्षेत्र में अखा मोड़ के पास एक निजी अस्पताल की एंबुलेंस के चालक केशंदर व कृष्ण ने उन्हें टक्कर मार दी।
आरोप है कि दोनों ने जेब में रखे 80 हजार रुपये भी निकाल लिए। इसके बाद दोनों आरोपियों ने उसे दूसरी एंबुलेंस से जबरदस्ती बरेली के जनकपुरी के एक निजी अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टर ने जबरदस्ती नशे का इंजेक्शन देकर बेहोश कर दिया।
विज्ञापन

उसके बाद सुबह होश आया, तब तक परिजन ढूंढते हुए वहां पहुंच गए। डॉक्टर ने इलाज के नाम पर जबरन 50 हजार रुपये वसूल लिए। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने एंबुलेंस चालक केशंदर, कृष्णा, एंबुलेंस चालक सुनील एवं निजी अस्पताल के डॉ. सुशील के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें